PM मोदी खुद निगरानी कर रहे हैं: NEET पेपर लीक केस में सुप्रीम कोर्ट से सरकार
नीट यूजी पेपर लीक मामले में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई में सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले पर नज़र रख रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि सरकार 2 जुलाई से पहले एक हलफनामा दाखिल करे, जिसमें बताया जाए कि एनटीए आगे से नीट परीक्षाएं किस प्रक्रिया के तहत पूरा करेगा।