प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने 9.76 किमी लंबे छह लेन के 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। करीब ₹4,280 करोड़ की लागत से बना यह पुल पटना को वैशाली से जोड़ता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में ₹34,470 करोड़ की 227 विकास परियोजनाओं का अनावरण और शिलान्यास भी किया।