रिपब्लिकन पार्टी के नेता डॉनल्ड ट्रंप के सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, "मेरे प्रिय मित्र डॉनल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के लिए बधाई। भारत-अमेरिका को लाभ पहुंचाने और दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए...एक बार फिर मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"