प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान 1,000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर का हवाई वीडियो शेयर किया है। पीएम और राष्ट्रपति सुबियांतो आज मंदिर परिसर के संरक्षण से जुड़ी एक परियोजना का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है, इस परिसर में भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित कुल 240 मंदिर हैं।