PM मोदी ने इज़रायली बंधकों की रिहाई का किया स्वागत, ट्रंप के प्रयासों को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमास द्वारा इज़रायली बंधकों को रिहा करने के बाद X पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "हम दो वर्षों से अधिक की कैद के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं...उनकी आज़ादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दृढ़ इच्छाशक्ति को समर्पित है।"