PM मोदी ने उत्तराखंड के मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) सुबह उत्तराखंड के मुखवा पहुंचे और वहां मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना की। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने मुखवा में बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लिया और स्थानीय कलाकारों के पारंपरिक लोक नृत्य को भी देखा और उनका अभिवादन किया। पीएम आज हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे।