प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में हिस्सा लिया। पीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में 'महापूजा' और कुंभाभिषेक किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, "1951 में सोमनाथ की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की स्वतंत्र चेतना का उद्घोष किया था।"