प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भावनगर (गुजरात) में रोड शो के दौरान एक किशोर को सैल्यूट करते दिखे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। दरअसल, पीएम मोदी के गुजरने के दौरान किशोर सलाम कर रहा था जब पीएम की नज़र उसपर पड़ी तो उन्होंने भी सैल्यूट किया। वहीं, पीएम ने भावनगर में आज ₹34,200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।