प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को पत्र लिखकर बधाई दी जिसमें उन्होंने भारत की कई 'ऐतिहासिक' कामयाबियों का ज़िक्र किया। उन्होंने पत्र में अयोध्या का राम मंदिर और ऑपरेशन सिंदूर का नाम लिया। उन्होंने लिखा, "भगवान श्री राम हमें न्याय परायणता सिखाते हैं और...अन्याय से लड़ने की हिम्मत देते हैं...हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसका जीता-जागता उदाहरण देखा।"