प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस (दिल्ली) में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने आर्थिक, वाणिज्यिक व सामाजिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत के लिए चिली एक महत्वपूर्ण मित्र और पार्टनर देश है।" बोरिक ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।