inshorts

PM मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की बधाई, पंडित जसराज का गाया हुआ मंत्र किया शेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "आज मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि उनके स्नेह व आशीर्वाद से सभी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।" उन्होंने कहा, "पंडित जसराजजी का गाया हुआ मंत्र शेयर कर रहा हूं...अगर आपने कोई भजन गाया है...तो मेरे साथ शेयर करें।"