PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया UAE के राष्ट्रपति को रिसीव, कहा- भाई का स्वागत करने आया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान का स्वागत किया। विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने आगे बढ़कर शेख मोहम्मद को गले लगाया। पीएम ने X पर लिखा, "अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट गया।"