PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में की ₹3,250 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में ₹3,250 करोड़ की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क को मज़बूत बनाना और विकास को गति देना है। पीएम ने कहा कि आज से देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जा रही हैं।