PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात, उन्होंने गले लगाकर किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पेरिस के एलीसी पैलेस में मुलाकात की जहां मैक्रों ने गले लगाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई।" फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को एलीसी पैलेस में डिनर के लिए आमंत्रित किया था।