PM मोदी ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर साफ किया रुख, कहा- हम 'टू स्टेट सॉल्यूशन' के पक्षधर हैं

दो दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत का रुख साफ किया है। पीएम ने कहा, "भारत का मानना है कि डायलॉग और डिप्लोमेसी की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।" उन्होंने कहा, "फिलिस्तीन के विषय पर हम 'टू स्टेट सॉल्यूशन' और 'लॉन्ग टर्म पीस' का समर्थन करते हैं।"