inshorts

PM मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री व उनकी पत्नी को दिए ओवरसीज़ सिटीज़न ऑफ इंडिया कार्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम को ओवरसीज़ सिटीज़न ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड दिए। अपनी राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। गौरतलब है, ओसीआई कार्ड धारक को भारत में अनिश्चितकाल तक रहने, अध्ययन करने और वीज़ा फ्री यात्रा समेत अन्य विशेषाधिकार मिलते हैं।