प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को राजस्थान की गोल्डन पिछवाई पेंटिंग भेंट की है। वहीं, उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को साडेली बॉक्स में रॉयल ब्लू बनारसी कटान सिल्क स्टोल और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड 'बोंगबोंग' मार्कोस जूनियर की पत्नी को पेपर-माशे बॉक्स में पश्मीना शॉल उपहार में दी।