PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बात, युद्ध खत्म कराने में सहयोग की पेशकश की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से बातचीत की है। ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ जारी संघर्ष के हालिया घटनाक्रम पर अपना नज़रिया साझा किया। PMO के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए। उन्होंने इसके शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों में भारत के योगदान देने की तत्परता जताई।