inshorts

PM सूर्य घर योजना में घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए कितनी बड़ी होनी चाहिए जगह?

पीएम सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर सोलर-पैनल लगाने के लिए पर्याप्त खुली जगह और सीधी धूप होना ज़रूरी है। सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक, 1kW सिस्टम के लिए 100 वर्ग-फुट, 2kW के लिए 200 वर्ग-फुट और 3kW के लिए लगभग 300 वर्ग-फुट खाली छत चाहिए। वहीं, केंद्र सरकार इनपर क्रमश: ₹30,000, ₹60,000 और ₹78,000 की सब्सिडी दे रही है।