PNB 26 नवंबर को देशभर में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी करेगा। नीलामी में मकान/दुकान/अन्य कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हो सकती हैं और इच्छुक लोग SARFAESI ऐक्ट के तहत होने वाली इस प्रक्रिया में ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। कर्ज़ की किस्तें समय पर न चुकाने पर बैंक कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरवी संपत्ति को नीलाम कर सकता है।