PNB KYC अपडेट से लेकर NPS-UPS स्विच तक 30 नवंबर से पहले निपटा लें ये काम

30 नवंबर को TDS/TCS रिटर्न और चालान जमा करने की अंतिम तारीख है। पंजाब नैशनल बैंक के कस्टमर्स के लिए KYC अपडेट की डेडलाइन, NPS-UPS स्विच की डेडलाइन, पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन भी 30 नवंबर है। ट्रांसफर प्राइसिंग ऑडिट वालों को वित्तवर्ष 2024-25 हेतु आकलन वर्ष 2025-26 का ITR 30 नवंबर तक भरना होता है।