पंजाब नैशनल बैंक ने 680 दिनों की स्पेशल टर्म डिपॉज़िट स्कीम पेश की है। सामान्य नागरिकों को 6.90%, सीनियर सिटीज़ंस को 7.40% और सुपर सीनियर सिटीज़ंस को 7.65% सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं, इसमें ₹5 लाख के निवेश पर सामान्य नागरिकों को लगभग ₹67,965, सीनियर सिटीज़ंस को लगभग ₹73,187 और सुपर सीनियर सिटीज़ंस को लगभग ₹75,813 का ब्याज मिलेगा।