PNB का दिसंबर तिमाही में 13% बढ़ा मुनाफा, इनकम में भी हुआ इज़ाफा; NPA घटा
पंजाब नैशनल बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹5,100.15 करोड़ रहा। कंपनी की कुल इनकम सालाना आधार पर 7% बढ़कर ₹37,253.08 करोड़ रही जबकि बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो एक साल पहले के मुकाबले घटकर 4.09% रहा। वहीं, बैंक के शेयर सोमवार को कारोबार में 3.94% तक गिरे।