PNB अपने ग्राहकों को डिजिटल प्लैटफॉर्म के ज़रिए RBI Retail Direct की सुविधा दे रहा है। इससे निवेशक घर बैठे मुफ्त RDG अकाउंट खोलकर केंद्र और राज्य सरकार की सिक्योरिटीज़ में सीधे निवेश कर सकेंगे। ग्राहक PNB One ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से प्राइमरी ऑक्शन में भाग लेने के साथ सेकेंडरी मार्केट में भी खरीद-बिक्री कर सकते हैं।