PNB ने सस्ते किए होम, एजुकेशन और ऑटो लोन, जानिए क्या हैं मौजूदा दरें?

आरबीआई के रेपो रेट घटाकर 6.25% करने के बाद पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने होम, एजुकेशन और ऑटो लोन पर ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। पीएनबी ने होम लोन की ब्याज दर को संशोधित कर 8.15%, एजुकेशन लोन पर न्यूनतम ब्याज दर 7.85% व ऑटो लोन की ब्याज दर 8.50% प्रति वर्ष कर दी है।