PNB में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर निकली भर्ती, 3 मार्च से शुरू होगा आवेदन

पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके लिए आवेदन 3 मार्च से शुरू होंगे और 24 मार्च इसकी अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 60% अंक के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।