PNB का शेयर इस महीने 27% चढ़ चुका है। 8-नवंबर को ₹125.75 पर बंद हुआ शेयर आज ₹156.45 के एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। सितंबर-2023 के बाद यह किसी एक महीने की सबसे तेज़ बढ़त की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, RSI-86 पर पहुंचने से शेयर ओवरबॉट ज़ोन में है जिससे मुनाफावसूली का दबाव आ सकता है।