PoK के रावलकोट में लाशें ही लाशें बिखरी हुई हैं: पाकिस्तानी सेना की ज़्यादती को लेकर चश्मदीद
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के मुज़फ्फराबाद की ओर मार्च की तैयारी के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अंधाधुंध फायरिंग की। एक चश्मदीद ने बताया, "हर जगह लाशें ही लाशें बिखरी हुई हैं...मैं अपनी जान बचाकर आया हूं...लाशों को उठाकर हमारे कंधे थक गए हैं।"