PoK में क्यों पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ हो रहे हैं हिंसक विरोध प्रदर्शन?
पीओके में मूल अधिकारों से नागरिकों को वंचित किए जाने को लेकर पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगों में पाकिस्तान में रह रहे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए पीओके असेंबली में आरक्षित 12 सीटों को खत्म किया जाना, सब्सिडी वाला आटा और मंगला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से आने वाली बिजली की उचित दरें शामिल है।