PoK में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, जुटे हुए थे 40,000 लोग
पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। PoK में रविवार को सरकार की सख्त कार्रवाई और 600 से ज़्यादा नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन में बच्चे और महिलाएं समेत करीब 40,000 लोग जुटे थे।