inshorts

PoK में हज़ारों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, पाक सुरक्षाबलों ने बरसाईं गोलियां

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हज़ारों लोगों ने ऐक्शन कमिटी मेंबर राजा इफ्तिकार खान की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारी नागरिकों पर फायरिंग की है जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। बकौल रिपोर्ट्स, पर्यटकों से पीओके नहीं जाने को कहा गया है और क्षेत्र में पत्रकारों को बैन किया गया है।