पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर निकली वैकेंसी, 27 नवंबर तक करें आवेदन

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर के 33 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स में फुलटाइम बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही GATE 2026 की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन परीक्षा पास करना अनिवार्य है।आवेदन आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर कर सकते हैं।