5 साल बाद PPF खाता केवल मेडिकल इमरजेंसी, उच्च शिक्षा या NRI बनने पर ही बंद हो सकता है। इसके लिए फॉर्म 5 और ज़रूरी प्रमाण देने होते हैं पर अर्जित ब्याज पर 1% की कटौती लगती है। वहीं, 15 साल तक हर महीने ₹7,000 जमा करने पर ₹12.60 लाख के निवेश से कुल ₹22,78,197 का फंड बन सकता है।