PPF खाता दूसरे बैंक में कैसे करें ट्रांसफर? जानिए आसान तरीका
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खाता दूसरे बैंक में बदलने के लिए पासबुक के साथ मौजूदा बैंक की शाखा में जाएं और ट्रांसफर के लिए आवेदन करें। इसके बाद बैंक अपने सिस्टम में आपके खाते को बंद कर देगा और साथ ही दूसरे बैंक को खाते की कॉपी, हस्ताक्षर का नमूना, बकाया राशि, ट्रांसफर अनुरोध पत्र जैसे दस्तावेज़ भेजती है।