inshorts

PPF में हर साल ₹1.5 लाख जमा करने पर 5 साल बाद कितना मिलेगा लोन?

PPF में ₹1.5-लाख/वर्ष जमा करने वाले खाताधारक 5-साल बाद भी इस पर लोन ले सकते हैं। मौजूदा 7.1% ब्याज दर के आधार पर 5-साल में खाते में करीब ₹9.25-लाख जमा हो सकते हैं। हालांकि, लोन की पात्रता 2-साल पहले के बैलेंस के 25% के आधार पर तय होती है। इस उदाहरण में अधिकतम करीब ₹1.79-लाख का लोन मिल सकता है।