पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) की ब्याज दरों में 1-अक्टूबर से बदलाव हो सकता है। फिलहाल इस स्कीम पर 7.1% ब्याज मिल रहा है और अगर दरों में कटौती होती है तो यह 7% से नीचे चला जाएगा जो 50 साल में सबसे कम होगा। गौरतलब है, पीपीएफ की ब्याज दरों में अप्रैल 2020 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ।