PPF में हर माह ₹2000, ₹6000, ₹10000 निवेश करने पर 15 साल बाद मिलेगा कितना पैसा?
पीपीएफ में हर महीने ₹2,000 निवेश करने पर 15 साल में ₹6.5 लाख का फंड जुड़ सकता है। हर महीने ₹6,000 निवेश करने पर 15 साल में ₹19 लाख से अधिक जबकि हर महीने ₹10,000 निवेश करने पर 15 साल में ₹32 लाख तक का फंड जुटाया जा सकता है। गौरतलब है कि पीपीएफ में 7.1% सालाना ब्याज मिलता है।