Prada के ₹2.73 लाख के हैंड बैग की तस्वीर हुई वायरल, डिज़ाइन की ट्रेन के फर्श से की गई तुलना
लग्ज़री फैशन ब्रैंड प्राडा के टोट हैंड बैग की तस्वीर वायरल हो रही है। ₹2.73 लाख के बताए जा रहे मेटैलिक बैग के डिज़ाइन की सोशल मीडिया पर लोग भारतीय ट्रेन की फर्श से तुलना कर रहे हैं। इसको लेकर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "प्राडा उस एक्स बॉयफ्रेंड जैसा है जिसे भारत से बहुत ज़्यादा लगाव है।"