PSG ने पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराकर लगातार दूसरे साल जीती चैंपियंस लीग
चैंपियंस लीग 2025-26 के फाइनल में शनिवार को पीएसजी ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर खिताब जीता। अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी रहने के कारण फाइनल पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। पीएसजी लगातार 2 बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने वाला पहला फ्रांसीसी क्लब और कुल मिलाकर 9वां क्लब बन गया है।