पीएसएल खेल रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने आईपीएल को सबसे बेहतर लीग बताया है। उन्होंने कहा कि पीएसएल से आईपीएल की तुलना नहीं की जा सकती। बकौल बिलिंग्स, आईपीएल को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल है। हर प्रतियोगिता आईपीएल से पीछे है। उन्होंने कहा, "हम इंग्लैंड में भी यही करने की कोशिश कर रहे हैं...जो पीएसएल कर रहा है।"