PSL ने की IPL की नकल, अब ड्राफ्ट नहीं खिलाड़ियों पर नीलामी में लगेगी बोली
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरह ही खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली को अपनाते हुए ड्राफ्ट प्रणाली को समाप्त कर दिया है। पीसीबी ने कहा कि इसका उद्देश्य 'प्रतिस्पर्धात्मक संतुलन को बढ़ाना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अधिक कमाई के अवसर प्रदान करना' है। पहली पीएसएल नीलामी की तारीख अभी तय नहीं हुई है।