PSL में नहीं चुने जाने पर टीवी शो में रो पड़े अहमद शहज़ाद कहा- मेरा बेटा चाहता था कि मैं खेलूं

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में बार-बार नज़रअंदाज़ होने और नहीं चुने जाने को लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ अहमद शहज़ाद एक टीवी शो में भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा, "मुझे सबसे ज़्यादा दुख है कि मेरा 9 साल का बेटा चाहता था कि मैं खेलूं।" बकौल शहज़ाद, लोगों को लगता है कि उन्होंने संन्यास लिया है या उनपर बैन लगा है।

Load More