PSU के शेयरों में हो रही भारी बिकवाली, 60% तक टूटा भाव
सरकारी कंपनियों (पीएसयू) के शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है और बीएसई के कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन में सभी लिस्टेड सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी फरवरी महीने में 15 महीने के निचले स्तर 14.61% पर आ गई। 103 सरकारी कंपनियों में से 7 के शेयरों में उनके 52-वीक हाई से 60% से अधिक की गिरावट आ चुकी है।