PVC पाइप की मदद से मात्र ₹3,500 में मुंबई के युवक ने बनाया 'टेलीस्कोप', सामने आई तस्वीर

मुंबई निवासी प्रथमेश सुर्वे नामक युवक ने पीवीसी पाइप की मदद से एक टेलीस्कोप बनाया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। 'न्यूज़ 18' के अनुसार, बचपन से ही चांद-तारों के बारे में जानने के शौकीन प्रथमेश ने इसपर मात्र ₹3,500 खर्च किए। इसके लिए उन्होंने खास लेंस बनवाए और फिर पाइप के अंदर डबल लेंस का इस्तेमाल कर टेलीस्कोप बनाया।