देश में पहली तिमाही में 6% बढ़ा FDI इनफ्लो, 76% गिरा अमेरिकी निवेश तो जापान रहा टॉपर
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत का FDI इक्विटी इनफ्लो 6% बढ़कर $19.81 बिलियन हो गया। इस दौरान अमेरिका से निवेश 76% घटकर $1.34 बिलियन रह गया जबकि जापान $5.71 बिलियन FDI के साथ सबसे अधिक निवेश करने वाला देश रहा। सिंगापुर से $5.22 बिलियन, मॉरीशस से $2.31 बिलियन और नीदरलैंड से $1.38 बिलियन का FDI आया।