खराब Q2 नतीजों के बाद सोमवार को इनॉक्स विंड के शेयर 10% टूटकर ₹58.01 के स्तर पर आ गए जो 2-साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 43.3% घटकर ₹68.55 करोड़ रह गया है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ₹74 के टारगेट के साथ 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है।