पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में गुरुवार को Q2 नतीजों के बाद हड़कंप मच गया और शेयर 13% तक गिरकर ₹31,752 पर आ गया। कारोबार के दौरान इसमें ₹4,758 की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹1,439.6-करोड़ रहा लेकिन नेट-प्रॉफिट सिर्फ 3.8% बढ़कर ₹202.5-करोड़ हुआ। वहीं, EBITDA मार्जिन 21.6% से घटकर 20.8% रह गया जिससे निवेशकों ने बिकवाली की।