Q2 नतीजे पर ट्रेंट के शेयर हुए धड़ाम, ब्रोकरेजेज ने घटाया टारगेट प्राइस

ट्रेंट के शेयर दूसरी तिमाही के नतीजे के बाद सोमवार को इंट्रा-डे में 6.45% टूटकर ₹4326.50 पर आ गए जो इसका एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इसका टारगेट प्राइस ₹7,150 से 39.16% घटाकर ₹4,350 जबकि गोल्डमैन सैक्स ने इसकी न्यूट्रल रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस को घटाकर ₹4,920 कर दिया।