Q2 में मुनाफे में लौटी सरकारी कंपनी MRPL, शेयर ने आज देखी 9% तक तेज़ी

सरकारी कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी ऐंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 9% तक उछले। कंपनी ने सितंबर तिमाही के दौरान ₹627.36 करोड़ का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया जबकि एक साल पहले कंपनी ₹696.94 करोड़ के घाटे में थी। हालांकि, इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10% गिरकर ₹25,952.94 करोड़ रहा।