Q4 में विशाल मेगा मार्ट के मुनाफे में दिखी 46% की बढ़ोतरी, रेवेन्यू भी 22% बढ़ा

विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड ने गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 46% से ज़्यादा बढ़कर ₹167.9 करोड़ रहा। ऑपरेशन से इसका रेवेन्यू मार्च 2025 तिमाही के ₹2,566.5 करोड़ से 22% बढ़कर ₹3,138.6 करोड़ हो गया। फिलहाल कंपनी के शेयर 1.56% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Load More